हड़ताली कर्मचारियों से नहीं मिले कुलपति
मगधविश्वविद्यालय के हड़ताली कर्मचारियों से कुलपति डा. मो. इश्तियाक नहीं मिले। कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए कुलपति के समक्ष कर्मचारियों ने अपनी मांग रखने का प्रयास किया। लेकिन, कुलपति ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।
मगध विवि शाखा कार्यालय के कर्मचारियों का एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्श जारी है। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को विवि प्रशासन राजभवन में ज्ञापन सौंपकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। बकाए वेतन भुगतान की मांगा को लेकर उनका आंदोलन चल रहा है। कर्मचारी नेता राजकुमार ने कहा कि मंगलवार को शाखा कार्यालय पर प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने दो महादलित कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। इसको लेकर विवि प्रशासन जिला प्रशासन से शिकायत की गई है। विवि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो हम आत्मदाह करने पर विवश हो जाएंगे। आंदोलन का नेतृत्व कुमार अवधेश सिंह, शंभु कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार, सच्चिदानंद मिश्रा ने किया।
मगध विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में धरना देते कर्मचारी।