- Hindi News
- संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति का दिलासा
संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति का दिलासा
पटना|अपनी मांगों को लेकर संगीत योग्यताधारी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 दिसंबर से शुरू हो रही नियुक्ति प्रक्रिया के तहत ही सभी सफल संगीत और ललित कला शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर ली जाएगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ने यह जानकारी दी। संगीत, नृत्य और ललित कला शिक्षक के करबी 4200 अभ्यर्थी हैं, जो 2012 में एसटीईटी उत्तीर्ण हुए थे।