पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इग्नू में दाखिले के लिए 15 तक करें आवेदन

इग्नू में दाखिले के लिए 15 तक करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| इंदिरागांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए नामांकन तिथि बढ़ा कर 15 दिसंबर कर दी गई है। छात्र डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, डिग्री और मास्टर डिग्री कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदकों को 300 रुपये विलंब शुल्क देने होंगे। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कसीमउद्दीन हैदर ने बताया कि अभ्यर्थी क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र से प्रोस्पेक्टस 200 देकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।