पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने किया मुकदमा दायर करने की नई प्रक्रिया का विरोध

वकीलों ने किया मुकदमा दायर करने की नई प्रक्रिया का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाहाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने मुकदमों के दायर करने के लिए बनाई गई प्रक्रिया का जमकर विरोध किया है। एसोसिएशन की कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें हाईकोर्ट प्रशासन ने नई प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की है। अध्यक्ष विंध्यकेसरी कुमार, उपाध्यक्ष महेश नारायण पर्वत, ध्रुव मुखर्जी, रतन कुमार कुमर, पूनम सिंह, द्विवेदी सुरेंद्र, राकेश कुमार सिन्हा शत्रुघ्न पांडेय सहित सभी सदस्यों ने कहा कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन होगा।

मानसिकआरोग्यशाला: पटनाहाईकोर्ट ने मानसिक आरोग्यशाला, कोईलवर के परिसर से सीआरपीएफ को हटाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। इसके पहले आरोग्यशाला के प्रभारी निदेशक ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2004 से ही सीआरपीएफ का कब्जा अस्पताल परिसर में है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 45 मरीज हैं और बिजली, पानी की व्यवस्था भी है। मामले पर 16 दिसंबर को फिर सुनवाई होगी।