- Hindi News
- पीएमसीएच के प्राचार्य से मांगी क्वार्टरों की सूची
पीएमसीएच के प्राचार्य से मांगी क्वार्टरों की सूची
पीएमसीएचके क्वार्टरों पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने वहां के प्राचार्य को क्वार्टरों की पूरी सूची मांगी है। यह भी बताने को कहा है कि कितने ऐसे डॉक्टर या कर्मचारी हैं, जिनको क्वार्टर आवंटित किया गया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा न्यायमूर्ति पीके झा की खंडपीठ ने की। इसके पहले अपर महाधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि पीएमसीएच परिसर से अतिक्रमण हटा दिया गया है, लेकिन याचिकाकर्ता विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि वहां अभी भी अतिक्रमण है। 15 दिसंबर को फिर सुनवाई होगी।
एनएमसीएचपरिसर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी
इसीपीठ में एनएमसीएच परिसर से अतिक्रमण हटाने के मामले में अपर महाधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा ने डीएम की ओर से हलफनामा दायर किया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। वैसे भवनों को छोड़ा गया है, जिसपर हाईकोर्ट का स्टे है। इस पर खंडपीठ ने वैसे तमाम मामलों की सूची मांगी, जिसमें एकल पीठ का स्टे है। इस मामले पर भी 15 को सुनवाई होगी।
आम्रपाली ग्रुप के चेयरमैन अनिल शर्मा विद्याभवन, लखीसराय की पूर्व प्राचार्या डॉ. अनिता सिंह को हत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति अखिलेश चंद्र ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की। दोनों लखीसराय थाना में नामजद अभियुक्त हैं। दोनों पर आपराधिक षड्यंत्र रचकर विद्याभवन के सचिव की हत्या का आरोप है।
कोर्ट को बेतिया राज के वकील विनोद कुमार ने डीएम के हवाले से बताया कि अगले 9 महीने में अतिक्रमण हटाने संबंधी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक महीने के लिए टाल दी। अगले तारीख पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। वकील कुमार ने बताया कि 8097 अतिक्रमण के मामले लंबित हैं।
पटना हाईकोर्ट धान खरीद को लेकर की जा रही कार्रवाई का पूरा ब्योरा राज्य सरकार से मांगा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार बताए कि बोनस देने को लेकर अधिसूचना कब तक जारी की जाएगी। यह भी बताने को कहा कि बोनस की राशि कितनी होगी। मामले पर गुरुवार को फिर सुनवाई होगी।