कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने दिया धरना
पटना|बिहार राज्यकर्मचारी महासंघ के बैनर तले गुरुवार को राज्य के शिक्षक, डॉक्टर सहित सभी अनुबंध और नियोजन पर बहाल कर्मियों की आवश्यक मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान से ह़ुई और आर ब्लॉक गेट के पास सभा का आयोजन किया गया। सभा में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार नियोजित और संविदा पर बहाल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महासंघ के नेताओं 14 नवंबर को सरकार 25 सूत्रीय मांगों पर चर्चा भी हुई, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। इन्हीं अधिकारों को लेकर आगे और तेज आंदोलन किया जाएगा।