मलाला और कैलाश का योगदान अतुलनीय
पटना|छात्र अभिभावकसंघर्ष समिति ने मलाला युसुफजई और कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रति दोनोें का योगदान सराहनीय और अतुलनीय है। समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा, यह पुरस्कार दुनिया के उन करोड़ों बच्चों के लिए जो स्कूल से बाहर हैं और बाल मजदूरी कर रहे हैं, उन्हें समर्पित करना एक मिसाल है। सिंह ने कहा कि आज दुनिया में आपसी एकता के लिए इनकी बेहद जरूरत है।