पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होमगार्ड 15 को गांधी मैदान से शुरू करेंगे आंदोलन

होमगार्ड 15 को गांधी मैदान से शुरू करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|अपने पांचसूत्रीय मांगों के समर्थन में देश भर के होमगार्ड 15 दिसंबर को गांधी मैदान से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। गुरुवार को अखिल भारतीय गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश रवि नेे कहा कि होमगार्ड आठ दिसंबर से लगातार सामूहिक हड़ताल पर रह कर विरोध कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। होमगार्डों की मूल भूत सुविधाओं को भी बढ़ाया नहीं जा रहा है। वहीं इनके पांच सूत्रीय मांग पर कई वर्षों से प्रयास करने के बाद भी अब तक पूरा नहीं किया गया।