- Hindi News
- एएनएम के मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करें
एएनएम के मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करें
पटना। बिहारचिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में गुरुवार को सिविल सर्जन पटना के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राम-सिंहासन प्रसाद शर्मा ने की। धरना को संबोधित करते हुए मंत्री अमित मिश्रा नेे कहा कि महीनों से कुरियर, एएनएम को मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इनके मानदेय का भुगतान कैंप लगाकर करने की मांग सिविल सर्जन पटना से की गई। इस सभा को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री विश्वनाथ सिंह, मो. लुकमान, दिनेश कुमार, कल्पना सिन्हा , बीके साहू, सतेन्द्र प्रसाद, अनूप राम, दीपा कुमारी, सोनी कुमारी, रंजीत पटेल, सुमित कुमार, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। साथ ही संघ का प्रतिनिधि मंडल सिविल सर्जन पटना सेे मिलकर मांग पत्र सौंपा।