पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर तुम कब तोड़ोगी चुप्पी...

आखिर तुम कब तोड़ोगी चुप्पी...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"तुमका का बताएं भईया\\\' के जरिए बताया- दूसरों की परेशानी समझें

प्रेमचंद रंगशाला में आज से नुक्कड़ नाटक

चुप्पीतोड़ो...। तुम्हारी यह चुप्पी तुम पर भारी पड़ रही है। यह समाज तुम्हें इस तरह चुप रहकर जीने नहीं देगा। तुम्हें खुद अपने लिए लड़ना होगा। अपने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा। तुम कर सकती हो...बस जरूरत है एक बार अपनी चुप्पी तोड़ने की...।

इप्टा की ओर से गांधी मैदान स्थित भिखारी ठाकुर रंगभूमि पर आयोजित नुक्कड़ नाटक चुप्पी के जरिए कलाकारों ने हिंसा, अत्याचार के खिलाफ महिलाओं से आवाज बुलंद करने की अपील की। राजीव रंजन और मदन मोहन के निर्देशन में हुए इस नुक्कड़ नाटक ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। नाटक के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब भी समाज में महिलाओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ उन्हें खुद आवाज बुलंद करना होगा। मानवाधिकार दिवस पर इप्टा की तरफ से तीन दिवसीय नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इप्टा का प्रयास लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक करना है। दूसरे दिन यानी गुरुवार को हुए इस नुक्कड़ नाटक में विवेक, निर्भय, सत्यदेव, शशिशेखर, गुलशन, विक्की, कल्पना, समता ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।

पटना|डिवाइन साेशलडेवलपेंट आॅर्गनाइजेशन की ओर से गुरुवार को प्रेमचंद रंगालय में तुमका का बताएं भईया और मोबाइल मौत नाटक का मंचन हुआ। इसका उद्घाटन बिहार संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष आलोक धन्वा ने किया। इसमें तुमका का बताएं भईया का निर्देशन मो. जॉनी और मोबाइल माैत का थिएटर यूनिट की ओर से प्रस्तुति हुई। तुमका का बताएं भईया नाटक उनलोगों पर आधारित है, जिनकी गलत आदतों के कारण दूसरों को परेशानी होती है फिर भी ऐसे लोगों पर इसका तनिक भी प्रभाव नहीं होता। ये लोग दूसरों की सुविधा-असुविधा का ध्यान नहीं रखते। मोबाइल मौत नाटक में लोगों काे मोबाइल से बात करते वक्त ध्यान देने से दुर्घटना पर आधारित थी। नाटक मोबाइल मौत में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति मोबाइल से बात करते-करते खुले मैनहोल में गिर जाता है। मौत के बाद यमलोक आने पर विलासिता देखकर दंग होता है। नाटक में यमराज का तमिल पुट के साथ हिन्दी बोलना हास्यास्पद लगता है। नाटक तुमका का बताएं भईया में अभिषेक आनंद, अभिषेक, उत्तम, राजीव घोष, रूबी खातून और मोबाइल मौत में आशीष, रानू बाबू, मृत्युंजय, सिद्धांत, रणधीर, दीपक सहित अन्य न