पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता खोलने के नाम पर ~299 का चेक लेकर निकाले 26 हजार

खाता खोलने के नाम पर ~299 का चेक लेकर निकाले 26 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|बैंक खाताखोलने के नाम पर 299 रुपए का चेक लेकर कंकड़बाग निवासी गोपाल चौधरी के आईसीआईसीआई खाते से शातिर ने 26 हजार रुपए निकाल लिये। गोपाल ने कंकड़बाग थाने में शिकायत की। पुलिस ने यह कह कर केस लेने से इनकार कर दिया कि ठग ने एग्जीबिशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक से रुपए निकाले हैं। यह इलाका कोतवाली थाने में आता है। गोपाल ने मंगलवार को सिटी एसपी (सेंट्रल) चंदन कुशवाहा से फरियाद लगाई। सिटी एसपी ने उन्हें आवेदन के साथ बुधवार को बुलाया है।

कंकड़बाग के कॉलोनी मोड़ में वर्कशॉप चलानेवाले गोपाल चौधरी के अनुसार ठग अपना नाम विशाल बताता है। गोपाल के मोबाइल पर वह कुछ दिनों से फोन कर रहा था। उसने कहा कि नौकरी चली जाएगी, इसलिए खाता खुलवा लीजिए। गोपाल ने दावा किया कि विशाल की तसवीर दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद है।