पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शटर काट कर सर्राफा दुकान में कर ली चोरी

शटर काट कर सर्राफा दुकान में कर ली चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्दनीबागके शिवपुरी स्थित जगदंबा ज्वेलर्स की शटर काट कर चोरों ने सोमवार की रात 10 हजार नकदी सहित 1.5 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। चोरी का पता दुकान मालिक मुन्ना कुमार को मंगलवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार राकेश ने दी। दुकान से थोड़ी दूरी पर ही उनका घर है वे फौरन दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान से सोना-चांदी के जेवर सहित नकदी गायब है। गर्दनीबाग पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोरों ने जाते-जाते दुकान के बगल में स्थित जागृति पथ में कुछ सामान छोड़ गए थे। दुकान से चुराए गए बही-खाते पुलिस को वहीं पड़े मिले। चोरों ने केवल मुन्ना की दुकान को ही निशाना बनाया। चोरी के बाद जगदंबा ज्वेलर्स पहुंचे स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अनूप कृष्ण ने कहा कि इलाके में यह तीसरी चोरी हुई है। इलाके के सर्राफा व्यवसायी चोरों से सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी से मुलाकात करेंगे।