पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब से हिंदी माध्यम में भी होगा क्लैट

अब से हिंदी माध्यम में भी होगा क्लैट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉपढ़ने की चाहत रखने वाले हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) इस बार से हिंदी माध्यम में भी आयोजित होगा। लखनऊ का डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय इस बार यह परीक्षा आयोजित कराएगा। यह फैसला लखनऊ में आयोजित कोर कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक में राजधानी स्थित चाणक्या लॉ नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

क्याहोगा प्रभाव

हिंदीमाध्यम में परीक्षा होगी तो क्लैट के लिए आवेदन भी बढ़ेगा। वर्ष 2013 में लगभग 24 हजार और 2014 में करीब 30 हजार आवेदन आए थे। इस साल आवेदन की संख्या 20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, हिंदी माध्यम में परीक्षा होने से कड़ी प्रतियोगिता होगी। हिंदी माध्यम के परीक्षार्थी भी अब विवि में सीटों पर उम्मीदवारी कर पाएंगे।

जरूरी जानकारी

{1जनवरी से ऑनलाइन आवेदन।

{31 मार्च तक हो सकेगा आवेदन।

{10 मई को होगी परीक्षा।

{www.clat.ac.in पर किया जा सकेगा आवेदन।

{28 शहरों में होगी परीक्षा।

{1700 सीटें हैं एलएलबी में।

{350 सीटें हैं एलएलएम में।