\"दिसंबर तक पूरा कर लें कोर्स\'
पटना| गोलइंस्टीट्यूट की तरफ से सोमवार को कालिदास रंगालय में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें आगामी पांच महीनों को मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। इस दौरान छात्रों को तैयारी के टिप्स दिए गए। गोल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन कुमार ने कहा कि जिन छात्रों का सिलेबस अभी बाकी है, वे दिसंबर तक इसे जरूर पूरा कर लें। इसके साथ ही अपने कोर्स का रिवीजन शुरू कर दें। एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है। संस्थान के रंजय कुमार ने कहा कि समय का प्रबंधन सीखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक प्रश्नपत्र हल करें। अरविंद चौधरी ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल के प्रतियोगी छात्र मौजूद रहे।