पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज ऑफ कॉमर्स में जल्द एमएलएस समेत तीन नए कोर्स

कॉलेज ऑफ कॉमर्स में जल्द एमएलएस समेत तीन नए कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजऑफ कॉमर्स में जल्द ही मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस (एमएलएस) समेत तीन नए कोर्स शुरू होंगे। इस बारे में प्राचार्य डॉ. बबन सिंह ने बताया कि मगध विवि से मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस के लिए एफिलिएशन मिल चुका है। इसके अलावा कॉलेज में बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) और बीएससी इन बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई भी शुरू होगी। कोर्स शुरू करने के लिए कॉलेज विवि के बीच बातचीत चल रही थी। प्राचार्य ने बताया कि एमयू ने एमएलएस में 30 सीटें निर्धारित की हैं। बीजेएमसी में 60 और बीएससी इन बायोकेमिस्ट्री में भी 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कॉलेज के पास इन कोर्स की पढ़ाई के लिए फैकल्टी उपलब्ध है।

एमएलएसमें कॅरियर स्कोप

डॉ.सिंह ने बताया कि एमएलएस कोर्स में कॅरियर स्कोप है। इस कोर्स के लिए कोई भी ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकता है। यह कोर्स एमएड के बराबर है। इसे करने के बाद किसी भी एजुकेशन सब्जेक्ट से पीएचडी कर ली जाए तो, तो विद्यार्थी सीधे हेड लाइब्रेरियन ही बनेंगे। यह कोर्स एमएस और एमएससी के बराबर है।

कॉलेज में इन कोर्स को जल्द शुरू करने की कवायद चल रही है। प्राचार्य ने बताया कि 10 दिसंबर से दाखिला फॉर्म मिलेगा। 15 दिसंबर अंतिम तिथि होगी। कोशिश होगी कि साल के अंत तक एडमिशन ले लिए जाएं। ताकि कोर्स की पढ़ाई जल्द शुरू हो।

11को औपचारिक लांचिंग

डॉ.सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को कॉलेज में औपचारिक तरीके से कोर्स को लांच किया जाएगा। इसके साथ ही जेएमसी डिपार्टमेंट में बने न्यूज रूम स्टूडियो और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया जाएगा। कॉलेज के थर्ड फ्लोर का भी उद्घाटन किया जाएगा। लॉ डिपार्टमेंट में मूट कोर्ट की शुरुआत की जाएगी।

कोर्स में सीटें कितनी

{एमएलएस: 30{बीजेएमसी: 60

{बीएससीइन बायोकेमिस्ट्री : 60