पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिसर्च के लिए बेहतर माहौल बने : वृशिण

रिसर्च के लिए बेहतर माहौल बने : वृशिण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|शिक्षा मंत्रीवृशिण पटेल ने कहा है कि बिहार ज्ञान की धरती है। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। पटना विवि और पटना कॉलेज का अलग इतिहास रहा है। हाल के दिनों में कॉलेज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। माहौल शांत नहीं है। जब तक शांत माहौल नहीं मिलेगा, शोध कार्य नहीं हो पाएगा। शोध के लिए कॉलेज में बेहतर माहौल तैयार करना होगा। कॉलेज में शोधार्थियों के लिए हॉस्टल का निर्माण हो और समुचित व्यवस्था मुहैया करायी जाए। सरकार इसमें मदद करेगी।

वे सोमवार को पटना कॉलेज के सेमिनार हॉल में पीजी विभागाध्यक्षों संकायाध्यक्षों के लिए आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। तीन दिवसीय कार्यशाला का विषय था खुले माहौल में शिक्षा एवं शोध। इसमें हायर एंड प्रोफेशनल एजुकेशन, न्यूपा के प्रो. सुधांशु भूषण ने कहा कि छात्र शिक्षक में बेहतर रिश्ता हो। इससे कॉलेज का माहौल अच्छा होगा। छात्र भी आइडिया देने में सक्षम हैं। पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि शोध से शिक्षा बेहतर होती है। जब पढ़ाई और पढ़ाने का तरीका बदलेगा, तभी छात्रों की भीड़ क्लास में दिखेगी।

छात्राेंने बताईं समस्याएं

कार्यक्रमके बाद कॉलेज के छात्रों ने शिक्षा मंत्री को अपनी समस्याएं बताईं। छात्र सूरज कुमार सिंह ने कहा कि कई विभागों में शिक्षक की कमी है। इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान होगा।

{पटना कॉलेजमें विभागाध्यक्षों डीन के लिए कार्यशाला शुरू