जेईई मेंस: सुधार सकेंगे आवेदन में गलती
पटना|सीबीएसई कीओर से आयोजित जेईई मेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन 18 दिसंबर तक लिए जाएंगे। अगर आपने आवेदन भरने के दौरान कोई गलती कर दी है तो परेशान हों। सीबीएसई ऐसे अभ्यार्थियों को त्रुटि में सुधार का मौका देगा। इसके लिए जनवरी में प्रावधान किए जाएंगे। नए प्रावधान तहत छात्र आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे। गलती सुधारने के लिए एडिट का ऑप्शन दिया जाएगा। अगर सेशन, नाम की स्पेलिंग, अंक आदि में गलती हो गई है तो उसे सुधारा जा सकेगा। इन गलतियों को बोर्ड द्वारा सुधारा जाएगा। इसके लिए अभ्यार्थियों को वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक मार्च 2015 से मिलेगा। इसे ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा।