एआईएसएफ दायर करेगा याचिका
पटना | ऑलइंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन पीयू कुलपति के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगा। छात्र नेताओं ने कहा कि वीसी ने 27 नवंबर को मेडिकल ग्राउंड के आधार पर 60% उपस्थिति पर ही फॉर्म भरवाने का आश्वासन दिया था। बाद में वे इनकार कर गए। सोमवार को सुशील कुमार, राहुल कुमार, मुसर्रत आदि ने इस मसले पर कुलसचिव डीएसडब्ल्यू से मिलकर विरोध जताया।