नियोजन के लिए दिया धरना
पटना | केंद्रीयकृतनियोजन की मांग करते हुए टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने सोमवार को करगिल चौक पर धरना दिया। इस दौरान संघ से जुड़े अभ्यर्थियों ने कहा कि नियोजन के लिए 22 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष मार्कंडेय पाठक, रविशंकर, शशांक, अभिषेक, ऋतुराज आदि मौजूद रहे।