पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह नहीं रहे

पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह नहीं रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारके पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह नहीं रहे। बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के नाती डॉ. विजय कुमार सिंह ने सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी धर्मप|ी और दो पुत्र इंजीनियर राजीव रंजन एवं डॉ. संजीव रंजन सिंह हैं। 1977 से 1995 के बीच तीन बार गया मुफ्फसिल और रफीगंज से विधायक रहे। वे कई बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अपराह्न एक बजे बांस घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया जाएगा। डॉ. सिंह बिहार आईएमए के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। फिलहाल, उनके पुत्र डॉ. संजीव रंजन सिंह आईएमए के सचिव हैं।

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. सिंह कुशल राजनीतिज्ञ थे। बिहार सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य और अपने विधानसभा क्षेत्र की जो सेवा की थी, वह स्मरणीय है। नीतीश ने कहा कि डॉ. सिंह राजनीतिज्ञ के साथ कुशल चिकित्सक और शिक्षाविद् थे। िधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, प्रदेश किसान-मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने डॉ. सिंह के निधन पर शोक जताया।

स्व. डॉ. विजय कुमार सिंह की फोटो दिखाते उनके परिजन।

कांग्रेस ने कहा- पार्टी को हुई क्षति

पूर्वमंत्री डा. विजय कुमार सिंह के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. विजय कुमार सिंह के निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, डॉ. मदन मोहन झा, प्रवक्ता एचके वर्मा, प्रेम चन्द्र मिश्रा, सुबोध कुमार, संजय सिन्हा, अमिता भूषण, विनोद शर्मा, अंबुज किशोर झा, नागेन्द्र पासवान विकल, शशि प्रताप शाही, जया मिश्रा, मधुरेंद्र कुमार सिंह, वीणा कर्ण, कुमार आशीष, अखिलेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक वयक्त किया है।