पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपार्टमेंट पर कार्रवाई से कौन रोक रहा है?

अपार्टमेंट पर कार्रवाई से कौन रोक रहा है?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाहाईकोर्ट ने पटना नगर निगम के आयुक्त से कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर निगरानीवादों का निपटारा करें। कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि अवैध तरीके से बनाए गए अपार्टमेंट पर कार्रवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है? न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा न्यायमूर्ति पीके झा की खंडपीठ ने इसके साथ ही बिल्डर्स एसोसिएशन की अर्जी को निष्पादित कर दिया। इसके पहले वरीय अधिवक्ता शशि अनुग्रह नारायण ने एसोसिएशन की ओर बहस करते हुए कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी अर्जी को निष्पादित कर दिया जाय। कोर्ट ने गत 27 नवंबर को निगम आयुक्त की मौजूदगी में 110 वैसे निगरानीवादों, जिनमें सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित है उसे 15 जनवरी तक और अन्य 274 वादों का 15 फरवरी तक निपटारा करने का निर्देश दिया था। निगम के वकील प्रसून सिन्हा का कहना था कि बिल्डर्स एसोसिएशन को सवाल उठाने का हक नहीं है।

सहायकप्रोफेसर के मामले की सुनवाई टली

पटना|कोर्टने सहायक प्रोफेसर बहाली मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए टाल दी। चांसलर बीपीएससी ने हलफनामा दायर करने के लिए दो सप्ताह का समय और मांगा है।

पटना| पटनानगर निगम के कार्यपालक अभियंता ललन प्रसाद सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनके मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी। सिंह के वकील प्रवीण कुमार ने न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा न्यायमूर्ति पीके झा की खंडपीठ से अनुरोध किया कि हाईकोर्ट आदेश का पालन करने का खामियाजा उनके मुवक्किल को भुगतना पड़ रहा है। उनके घर पर रेड किया गया। निगरानी ब्यूरो की ओर से परेशान किया जा रहा है। उन्हें साजिश के तहत तरह-तरह के मामलों में फंसाया जा रहा है।

पटना|पूर्व मध्यरेलवे के जेनरल मैनेजर ने पटना हाईकोर्ट को आश्वस्त किया है कि मोकामा राजेंद्र पुल की मरम्मत का काम अगले साल नवंबर के पहले हर हाल में पूरा हो जाएगा। जीएम मधुरेश कुमार के इस आश्वासन पर न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा न्यायमूर्ति पीके झा की खंडपीठ ने पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और वकील गोपाल प्रसाद की लोकहित याचिका को निष्पादित कर दिया। कोर्ट ने छूट दी है कि अगर जीएम के आश्वासन के बाद भी मरम्मत का काम नहीं होगा तो वे अर्जी देकर इस सुनवाई का आग्रह कर सकते हैं।

पटना| केन्द्रीयसेवा के अधिकारियों का लगातार हो रहे तबादले की परिपाटी पर रोक लगाने के लिए पटना हाईकोर्ट