पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारापाल भर्ती में लगा फर्जीवाड़े का आरोप

कारापाल भर्ती में लगा फर्जीवाड़े का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारकर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा रही कारापाल भर्ती में अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सोमवार को काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों ने कहा कि 224 सामान्य अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग गलत तरीके से हुई है। पिछले वर्ष 1695 कारापालकों की नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन मांगा गया था। लिखित परीक्षा में काफी सामान्य अभ्यर्थियों को भी पास घोषित कर दिया गया। काउंसिलिंग में भी सामान्य अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी का वे विरोध कर रहे हैं। महिला पुरुष होमगार्ड और पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि ज्यादा अंक वाले सामान्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति पैसे की बदौलत हो रही है। बिना परीक्षा पास किए कई लोगों की काउंसिलिंग की गई है। उन्होंने मांग की कि सामान्य लोगों को काउंसिलिंग से हटाया जाए।

चयन आयोग के सचिव परमेश्वर राम ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बहुत से सामान्य अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में सफलता पाई है, जो प्रशिक्षित होमगार्ड और पूर्व सैनिक नहीं हैं। काउंसिलिंग के जरिए वैसे लोगों का प्रमाणपत्र सत्यापन किया जा रहा है। जिनके पास जरूरी कागजात नहीं है उनको मेडिकल से वंचित कर दिया जाएगा।