खुदकुशी मामले में रिपोर्ट मांगी
पटना | पूर्णियाजिला के खजांची हाट पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले का स्वतः संज्ञान राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया है। आयोग के सदस्य नीलमणि ने बताया कि समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर आयोग ने वीरेंद्र कुमार की आत्महत्या का संज्ञान लेते हुए डीआईजी रेंज को जांच पड़ताल कर 19 दिसंबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। सब इंस्पेक्टर की प|ी का आरोप है कि पिछले 16 महीने से रुकी सैलरी निर्गत करने के लिए 40 हजार रुपए घुस मांगी गई थी।