पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने मानवाधिकार में लगाई गुहार

छात्रों ने मानवाधिकार में लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | आरामें पिछले दिनों पुलिस जुल्म के शिकार हुए छात्र समागम के नेताओं ने सोमवार को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विलाल नजकी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आयोग के समक्ष पीड़ित छात्र नेता कुमुद पटेल और प्रिंस सिंह बजरंगी ने विस्तार से अपनी आपबीती सुनाई और शीघ्र न्याय की मांग की। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विलाल नजकी ने छात्रों को शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में संज्ञान लिया गया है और राज्य के पुलिस महानिदेशक से घटना की रिपोर्ट मांगी है।