गैस रिसने से सिलेंडर में लगी आग
पटना | करबिगहियाकब्रिस्तान के पास चालक अनिल शर्मा के घर में गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई। सोमवार को खाना बना रही पूजा ने जब सिलेंडर में आग लगते देखा तो उसने सिलेंडर को बाहर फेंक दिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने बाहर फेंके गए सिलेंडर को बुझा दिया। हालांकि सिलेंडर फेंकने में उसका हाथ जल गया। अजंता कॉलोनी, केसरीनगर में छोटे सिलेंडर के फटने से कांति की हुई मौत के बाद फिर सिलेंडर में आग लगने की बात सुनकर अनिल,उनके घर वालों के साथ ही स्थानीय लोग सहम गए थे। सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग से फायर ब्रिगेड का दस्ता पहुंच गया था। लेकिन तब तक हालात सामान्य हो गए थे।