पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव संसाधन की कमी स्किल डेवलपमेंट से हो सकती है दूर

मानव संसाधन की कमी स्किल डेवलपमेंट से हो सकती है दूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान का स्थापना दिवस समारोह

चंद्रगुप्तप्रबंधनसंस्थान के सातवें स्थापना दिवस पर सोमवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में मानव संसाधन की कमी नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल सही दिशा में नहीं हो रहा है। सिंगापुर छोटा सा देश है। प्राकृतिक संसाधन नहीं है, लेकिन वहां मानव संसाधन की कमी नहीं है। वहां उसका सही दिशा में इस्तेमाल हो रहा है। उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए काफी काम किया जा रहा है। ठीक उसी तरह बिहार में भी युवा जनसंख्या बहुत है। उसे सही दिशा दिखा कर, स्किल डेवलपमेंट के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद बिहार में कुछ भी नहीं बचा। चुनौतियां और कमियों की लंबी फेहरिस्त थी। सबसे बड़ी कमी शिक्षा के क्षेत्र में थी। फैकल्टी में गुणवत्ता नहीं, मजबूत नेतृत्व नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी थी। तब यहां बड़े संस्थानों को लाना बड़ी चुनौती थी। फिर आईआईटी, लॉ यूनिवर्सिटी आई। अब आईआईएम की स्थापना भी होने वाली है। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों को आश्वासन दिलाया कि उनके संस्थान का अगला स्थापना दिवस नए कैंपस में ही मनाया जाएगा। वहां शिफ्ट होने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ वी मुकुंदा दास, डीन डॉ बालाकृष्णन ने मुख्य सचिव के साथ किया। संस्थान के बीते सात वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण मौकों को एक वीडियो में कैद किया गया था, जिसे समारोह में दिखाया गया। संस्थान की शुरुआत से लेकर अब तक की सभी सफलताओं के क्षण भी उसमें थे। निदेशक ने संस्थान की उपलब्धियों और शुरुआती दिनों को याद किया।

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया

}रंगोलीकंपीटीशन

निकिता,मेघा, सुरभि और वसीम

}बुकरिव्यू कंपीटीशन

दिव्या,वसीम और प्रज्ञा

}पोस्टरमेकिंग कंपीटीशन

शालिनी(पिछला वर्ष), अमित कुमार और कुमार सौरव, दीपाली और उज्जवल

}स्लोगनराइटिंग कंपीटीशन

प्रीतिमिश्रा

}वीमेनबैडमिंटन डबल्स

गरिमाऔर हर्षिता

}मेनबैडमिंटन डबल्स

अमितऔर सोनू

}रनपटना की विजेता

सुरभि,मुस्कान, रुचिका, जेबा, एश्वर्य, शालिनी, प्रज्ञा

सम्मानित करते मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह। साथ में हैं संस्थान के निदेशक डॉ. मुकुंदा दास।

अगला स्थापना दिवस नए कैंपस में, जल्द शुरू होगी शिफ्ट होने की प्रक्रिया