छेड़छाड़ का विरोध दिखा
महिलाओंकेसाथ हो रहे छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में सोमवार को इप्टा ने पटना कॉलेज में नुक्कड़ नाटक चुप्पी का आयोजन किया। नाटक के माध्ययम से कलाकारों ने बताया कि कुछ पुरुषों के द्वारा स्त्रियों के साथ की जाने वाली बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं से उनकी नजर में पुरुषों के प्रति इज्जत घट रही है। उन्होंने बताया कि शारीरिक स्पर्श , बलात्कार आदि जैसी घटनाओं के साथ-साथ देर तक उन्हें घूरना भी अशोभनीय है और अपराध के श्रेणी में आता है। कलाकारों ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि अपनी चुप्पी तोड़े और छेड़छाड़ करने वालों का विरोध करे। विवेक कुमार, कुंदन, गुलशन, शशि, प्रभात, निर्भय, राजीव,मदन आदि कलाकारों ने नाटक में भाग लिया।
पटना कॉलेज में नुक्कड़ नाटक चुप्पी प्रस्तुत करते इप्टा के कलाकार साथी।