अपने कॉलेज के पुराने दिन याद किए
मार्चपास्टके साथ ही मगध महिला खेल-कूद समारोह की शुरुआत हुई। कुछ लड़कियां योगा ड्रेस में, कुछ एनसीसी कैडेट अपने यूनिफॉर्म में, तो स्पोर्ट्स की कई लड़कियों ने ट्रैक सूट्स में कॉलेज और पीयू के झंडे के साथ मार्च पास्ट किया। सोमवार मगध महिला कॉलेज में वार्षिक खेल-कूद समारोह का आयोजन किया गया। सारे प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड भी हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि लेखिका पद्मश्री उषा किरण खान ने कॉलेज में आकर पुरानी यादें ताजा किए। उन्होंने कहा कि जब वह अपने पति राम चंद्र खान से मिली, तब वह मगध महिला कॉलेज से जुड़ी हुई थी। उस नाते कॉलेज उनका मायका है और राम चंद्र खान का ससुराल हुआ। उन्होंने कहा कि पहले ट्रेडिशनल खेलें होती थी। एथलेटिक्स में उन्होंने भी कुछ ही सेकेंड में पूरा मैदान पार किया था। कॉलेज की पुरानी तसवीर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ ओल्ड बिल्डिंग, मैदान और गार्गी हॉस्टल के अलावा कुछ नहीं था। वह हॉस्टल में रहती थी। उन्होंने अपने कॉलेज का दिन याद किया और प्रथम प्रिंसिपल रमोला नंदी का जिक्र भी किया। वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के भूतपूर्व महानिदेशक राम चंद्र खान ने लड़कियों को खेल-कूद में लगातार हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद बहुत जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता पीयू के कुलपति प्रो वाई सी सिमहाद्री ने की। स्पोर्टस बोर्ड की सचिव डॉ सुहेली मेहता, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ डॉली सिन्हा डॉ पूनम सिंह और सारी प्रोफेसर और टीचर्स उपस्थित थीं।
मगध महिला कॉलेज की तीन एनसीसी केडेट दिल्ली 26 जनवरी की परेड में शामिल हुई थीं, जिसमें दो आर्मी और एक एयर फोर्स की मंडली में शामिल हुई थी। उन्होंने भी कॉलेज के खेल-कूद समारोह में एनसीसी के बाकी कैडेट के साथ परेड किया। वहीं कई ताइक्वांडो, रिले रेस, 200 मीटर और 400 मीटर रेस का फाइनल हुआ। इस साल संयुक्त रूप से बीकॉम की लवली कुमारी, और बीकॉम की मेघना सिंह कॉलेज चैंपियन हुई।
annual sports
विजेताओं के नाम
थ्रोबॉल-एमएमसी येलो
कबड्डी- एमएमसी येलो
बॉल बैडमिंटन- एमएमसी रेड
बास्केटबॉल- एमएमसी येलो
खो-खो- एमएमसी रेड
क्रिकेट- एमएमसी येलो
}ऊंचीकूद- 1-बबीता, 2- आरती, 3- सरिस्ता परवीन
}लंबीकूद - 1-नीलू, 2- लवली, 3- सीमा
}भालाफेंक- 1-नेहा रानी, 2- ईशा, 3- राजेश्वरी रंजन
}गोलाफेंक- 1-लवली, राजेश्वरी रंजन, 3- सीमा
}चक्काफेंक - 1-सीमा, 2- राजेश्वरी, 3- नेहा रानी
}100मीटर रेस- 1-मेघना, 2- सेवा सदफ, 3- नर्गिस
}200मीटर रेस - 1मेघना, 2- सेवा सदफ, 3- मानसी
}400मीटर रेस- मेघना,2- सेवा सदफ, 3- ईशा भारती
}500मीटर रेस - 1-लवली, 2- मानसी, 3- मेघना
}1500मीटर रेस- 1-प्रियंका, 2- लवली, 3- बबीता
}रिलेरेस- 1-बीकॉम, 2- बीए, 3- बीएससी
मगध महिला कॉलेज में थ्रो बॉल की विजेता यलो टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करतीं पद्मश्री उषा किरण खान। साथ हैं कॉलेज की प्रचार्या डॉ. डॉली सिन्हा।