पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएन कॉलेज की खेल कूद प्रतियोगिता में दीपक अव्वल

एएन कॉलेज की खेल-कूद प्रतियोगिता में दीपक अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएनकॉलेजमें दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। इसका उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी संयम और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रिलायंस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रों के लिए पांच हजार, 1500, 800 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें दीपक कुमार को प्रथम, कृष्ण कुमार प्रसाद को दूसरा, रंजन कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनू कुमारी ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय, कीर्ति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस और शॉर्ट पुट में मयंक सिंह, लक्ष्मी कुमारी, शशि भूषण, शहनाज को प्रथम पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ. कामेश कुमार, डॉ. विमल प्रसाद सिंह, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. कलानाथ मिश्र, डॉ. संजय कुमार सिंह, छात्रसंघ सचिव चंदन कुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।