पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 से बदले समय पर उड़ान भरेंगे विमान

16 से बदले समय पर उड़ान भरेंगे विमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच एयर इंडिया के तीन विमान 16 फरवरी से बदले समय पर उड़ान भरेंगे। कुहासे को देखते हुए 16 नवंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक एआई 407/408 को रद्द किया गया था, जबकि दो अन्य विमानों एआई 409/410 और 415/416 के समय में बदलाव किया गया था। एयर इंडिया का पहला विमान एआई 409 सुबह 7:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और सुबह 8:50 बजे पटना पहुंचेगा। पटना से यह एआई 410 बन कर सुबह 9:25 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 11:10 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
दूसरा विमान एआई 407 दाेपहर एक बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और दोपहर 2:35 बजे पटना पहुंचेगा। पटना से एआई 408 बन कर 3:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 4:55 बजे दिल्ली पहुंचेगा। वहीं तीसरा विमान एआई 415 दिल्ली से शाम 6:35 बजे उड़ान भरेगा और रात 8:05 बजे पटना पहुंचेगा। पटना से यह एआई 416 बनकर रात 8:40 बजे उड़ान भरेगा और 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा।