पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई से जुड़े छात्र और अभिनेता

सफाई से जुड़े छात्र और अभिनेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीमैदान को विश्वस्तरीय बनाने के लिए दैनिक भास्कर के अभियान को राजधानी के सैकड़ों लोगों ने समर्थन किया है। भास्कर अभियान के साथ जुड़कर गांधी मैदान के विकास में सहभागी बनने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में राजधानीवासियों ने फोन और मैसेज किए। लोगों ने कहा- हम भास्कर अभियान के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ना चाहते हैं। सभी ने गांधी मैदान को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

दैनिक भास्कर के अभियान के समर्थन और गांधी मैदान की सफाई के लिए शहर के लोग आगे आने लगे हैं। अगर आप भी अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो हमें फोन या एसएमएस करें।

फोननंबर 9709776677

इन्होंने भास्कार को किया फोन

{सीआईएमपी,निफ्ट, एनआईटी, मगध महिला, टीपीएस, मांटेसरी स्कूल प्रबंधन और छात्रों ने

{वेद विद्यालय, प्रेमालोक मिशन स्कूल, जैन तेरापंथ युवा संघ, ऑक्सीजन मूवमेंट, पहल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड रिसर्च, किलकारी संस्था, नाद संस्था, संजय सरफरोश, रितेश कुमार, संजीव कुमार, सिद्धनाथ, पूनम आनंद, हर्ष, आदित्य, वैभव, पंकज दुबे

दैनिक भास्कर अभियान समाधान मिलजुल कर के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे शहर के लोग गांधी मैदान पहुंचेंगे। अगर आप भी अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचें। इस अभियान के तहत मंगलवार को गांधी मैदान में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं रंगकर्मी भी मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान के चारों तरफ घूमकर लोगों से मैदान में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जाएगी। फिर सभी ह्यूमन चेन बनाएंगे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा। इसके बाद सामाजिक हस्तियां लोगों से स्वच्छता की अपील करेंगी।

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह खुद गांधी मैदान में दैनिक भास्कर अभियान को समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। वे यहां लोगों से गांधी मैदान में सफाई बनाए रखने के लिए अपील करेंगे। पवन सिंह ने दैनिक भास्कर अभियान को लेकर खुशी जताई। कार्यक्रम में स्वाति चंद्रा-मिस ब्यूटी फूल हेयर (मिस बिहार 2013), शालू शर्मा-रनरअप, मिस बिहार 2013, प्रीति कौन बनेगा करोड़पति (पटना से विजेता) मौजूद रहेंगी।

दूसरों को भी करेंगे प्रेरित

दैनिकभास्कर अभियान के साथ जुड़कर गांधी मैदान के विकास में काम करने के लिए राजधानी के हर वर्ग ने भास्कर को फोन किया। साहित्यकार, रंगकर्मी, सामाजिक संगठन, युवा, छात्र, पेंटर, स्कूल प्रशासन से लेकर व्यक्तिगत स्तर पर भी अपना योगदान देने के लिए लोगों ने भास्कर अभियान से जुड़ने की बात कही। लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार को गांधी मैदान की स्वच्छता और विकास से जोड़ेंगे। यहां आने वाले लोगों से भी अपील करेंगे कि वे मैदान को गंदा करें।