- Hindi News
- दिनदहाड़े दुकान से 82 हजार की लूट, 20 लाख की रंगदारी भी मांगी
दिनदहाड़े दुकान से 82 हजार की लूट, 20 लाख की रंगदारी भी मांगी
दोबाइक से आए चार अपराधियों ने दिनदहाड़े बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गुजरा में आटा-मैदा के थोक व्यवसायी मनोज कुमार साह की दुकान महावीर स्टोर में कर्मचारियों से पिस्तौल की नोक पर 82 हजार रुपए लूट लिए। अपराधियों ने जाते-जाते व्यवसायी को बीस लाख रुपए रंगदारी देने अन्यथा जान से मारने की धमकी भी दी। साढ़े 11 बजे की इस वारदात में महज 20 मिनट के अंदर अपराधी दुकान में लूटपाट मचाकर निकल गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मनोज को सूचना दी। इससे आक्रोशित सभी व्यवसायी सड़क पर उतर आए। पुलिस के साथ भी व्यवसायियों की नोकझोंक हुई। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर व्यवसायियों ने दो घंटे तक हंगामा मचाया। अपराधियों पर कार्रवाई और मनोज की सुरक्षा की गारंटी डीएसपी ममता कल्याणी ने दी।
मनोजभैया हैं पूछकर घुसे
वारदातदिन में करीब साढ़े 11 बजे की है। उस समय दुकान में मुंशी देवव्रत, कर्मचारी पवन और ठेला चालक पवन मौजूद थे। देवव्रत ने पुलिस को बताया कि दो बाइक पर सवार चार लोग गली में पहुंचे। बाइक खड़ी करने के बाद चारो आए और ‘मनोज भैया हैं’ पूछ कर पीछे हटे। दो-तीन मिनट बाद नकाब पहने चारों दोबारा आए और सीधे को हथियार सटा दिया। अपराधियों ने दुकान का गद्दा, फर्नीचर खंगालने के बाद अलमारी की चाबी मांगी। मुंशी ने चाबी दी तो लॉकर से 82 हजार रुपए निकाल लिए। मुंशी के अनुसार दुकान में दो दिन का कैश रखा था।
लूट के बाद खुली तिजोरी। 80 हजार रुपए यहीं रखे हुए थे।
मनोज ने पहले 72, हजार फिर 82 हजार बताया
मनोजने पहले अपराधियों द्वारा लूटी गई रकम 72 हजार रुपए बताई थी, लेकिन बाद में 82 हजार बताते हुए कहा कि पूरी गिनती के बाद पता चला कि रकम 82 हजार है।
मनोज ने डीएसपी ममता कल्याणी अौर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुंअर के समक्ष कहा कि रंगदारी इलाके में सभी देते हैं। कोई नाम तो बताएगा नहीं। लेकिन फास्ट फूड वाले से लेकर शराब दुकानदार तक सभी ने कुछ कुछ देकर अपराधियों की मनमानी बढ़ा दी। अब हालत यह है कि शंकर और उसके गुर्गे सभी से रंगदारी मांग रहे हैं।
वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से जांच कर अपराधियों की शिनाख्त कर ली। चारों अपराधी शंकर राय के गुर्गे हैं। यह वही लड़के हैं, जिन्होंने दस दिन पहले पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब दुकान से जबरन बीयर की बोतलें उठा ली थी। जाते-जाते रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। डीएसपी ममता कल्याणी भी बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंची जहां मनोज से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल की। अब तक पुलिस की जांच में शंकर राय, राहुल और विक्की का नाम आया है। तीनों की सरगर्मी से तलाश जारी है। ये वही लड़के हैं, जिन्होंने शराब दुकानदार से रंगदारी मांगी थी।
^अपराधियों की शिनाख्त हम कर चुके हैं। जल्द नतीजा सामने होगा। इससे पहले भी इन्हीं अपराधियों ने शराब दुकानदार से भी रंगदारी मांगी थी। -ममताकल्याणी, डीएसपी, विधि व्यवस्था