- Hindi News
- जल्दी से पहल करें, वर्ना गैस लेने में होगी दिक्कत
जल्दी से पहल करें, वर्ना गैस लेने में होगी दिक्कत
ऑयलमार्केटिंग कंपनियों ने 15 फरवरी तक अपने गैस एजेंसियों के पास बैंक खाते को लिंक करा लेने की सलाह दी है। हालांकि 31 मार्च तक डेडलाइन है, परंतु अनौपचारिक रूप से यह बताया जा रहा है कि 15 फरवरी के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को गैस बुक करने और गैस मिलने मे कठिनाई आएगी। इस मुद्दे पर कई एजेंसियों में हर दिन ग्राहकों और एजेंसी स्टाफ के बीच संशय की स्थिति है। इंडेन ने अपने एजेंसियों को भेजे निर्देश में कहा है कि डीबीटीएल का लक्ष्य जल्द से पूरा करें। बीते सप्ताह पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च का इंतजार किए बगैर उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि जो ग्राहक नहीं जुड़ रहे हैं, उन्हें यह बताया जाए कि डिफॉल्ट रूप से उनकी सब्सिडी को सरेंडर मान ली जाएगी। इंडेन के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण प्रसाद ने बताया कि ग्राहक जल्द ही पहल/डीबीटीएल स्कीम से जुडें।