- Hindi News
- 11 से 5 बजे तक कई इलाकों में कटेगी बिजली, भर लें पानी
11 से 5 बजे तक कई इलाकों में कटेगी बिजली, भर लें पानी
पटना | मंगलवारको मेंटेनेंस के कारण सुबह 11 से 5 बजे तक जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, गोरिया टोला, लालजी टोला, दूरदर्शन भवन, छज्जू बाग, गोरिया मठ, एमपी सिन्हा रोड, कांग्रेस मैदान, पुरानी अरविंद महिला कॉलेज, बुद्ध मूर्ति, लोहानीपुर, गोरिया स्थान, जगत नारायण रोड इलाके में बिजली कटेगी। वहीं, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भीखाचक, सांई चक, एसके विहार कॉलोनी, ब्रह्मपुर, बेउर गांव, मखदुमपुर, उड़न टोला, रघुनाथ टोला, शिवपुरी इलाके में बिजली कटेगी। वहीं, बिस्कोमान सुल्तानगंज फीडर मंे मंगलवार को मेंटेनेंस का काम चलाया जाएगा। इसको लेकर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में पेयजल संकट से बचने के लिए पानी का भंडारण जरूरी है।