पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना एम्स: मरीजों को प्राइवेट वार्ड के लिए देने होंगे प्रतिदिन दो हजार रुपए

पटना एम्स: मरीजों को प्राइवेट वार्ड के लिए देने होंगे प्रतिदिन दो हजार रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाएम्स में भर्ती इच्छुक मरीज प्राइवेट वार्ड की सुविधा ले सकते हैं। हालांकि प्राइवेट वार्ड की संख्या अभी 12 है। फिलहाल चार प्राइवेट वार्ड की सुविधा मरीजों को मिल रही है। प्राइवेट वार्ड में रहने के इच्छुक मरीज से फिलहाल दो हजार रुपए लिए जाएंगें। दिल्ली एम्स में भी यही रेट है। पटना एम्स के प्राइवेट वार्ड में सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जैसे प्राइवेट वार्ड में एसी, फर्नीचर, टीवी, फ्रीज, मरीज अटेंडेंट के लिए बेड आदि की सुविधा मिलेगी। अटैच्ड बाथरूम, साइड टेबल वाईफाई की सुविधा मिलेगी। संस्थान के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के मुताबिक प्राइवेट वार्ड की संख्या और बढ़ाई जाएगी। प्राइवेट वार्ड का फायदा होगा कि इस वार्ड में भर्ती मरीज एम्स के किसी भी डॉक्टर से इलाज करा सकते हैं। प्राइवेट वार्ड में इंटरकॉम की सुविधा भी बहाल करने की योजना है, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज उसका इस्तेमाल कर सके।