पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग का आदेश नगर निकाय पास करे नक्शा

विभाग का आदेश-नगर निकाय पास करे नक्शा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरविकास विभाग ने सूबे के नगर निकायों को नए निर्माण के लिए नक्शा पास करने का आदेश जारी कर दिया है। करीब दो साल की लंबी और जटिल प्रक्रिया के बाद आखिरकार सोमवार को विभाग ने सभी निगमों के आयुक्त और नगर परिषद नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर नक्शा पास करने की ठप पड़ी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने को कहा है। विभाग ने कहा है कि नक्शा पास करने में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास विभाग ने 29 जनवरी को नए बिल्डिंग बायलॉज का गजट प्रकाशित कर दिया है।

पिछले साल दो दिसंबर को नए बिल्डिंग बायलॉज को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बावजूद गजट प्रकाशित नहीं होने के कारण निकायों द्वारा नए निर्माण के लिए नक्शा पास नहीं किया जा रहा था। हालांकि नगर विकास विभाग द्वारा आठ दिसंबर, 2014 को ही नए बिल्डिंग बायलॉज की अधिसूचना जारी कर दी गई थी और नए बायलॉज के अनुसार मकान और बहुमंजिली इमारतों का नक्शा पास करने का निर्देश दिया था, लेकिन पटना नगर निगम समेत अन्य कई निकायों ने गजट की आड़ में नक्शा स्वीकृत करने से इनकार कर दिया था। इस कारण पूरे सूबे में रियल स्टेट का कारोबार ठप था। साथ ही दो साल से नक्शा नहीं पास होने के कारण आम लोग भी अपने घरों का निर्माण नहीं करा पा रहे थे।