- Hindi News
- मांझी जिंदाबाद शरद नीतीश मुर्दाबाद के नारे लगे
मांझी जिंदाबाद शरद-नीतीश मुर्दाबाद के नारे लगे
वीआईपी सुरक्षा की होगी समीक्षा, बेवजह तैनात गार्ड होंगे वापस
पटना|मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने वीआईपी सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों की वहां उपयोगिता की समीक्षा करने का आदेश दिया है। सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार ही सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी मामले में सुरक्षा गार्ड की तैनाती प्रतिकूल लग रही हो, तो उसे तत्काल वापस कर लिया जाए। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कहा- असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। लंबित मामलों और वारंट पर तेजी से अमल होना चाहिए। जिन मामलों में स्पीडी ट्रायल कराने की जरूरत हो, उसमें कार्रवाई की जाए। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बरकरार रखने में जो भी अफसर कोताही बरतें, उन्हें चिह्नित कर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार डीजीपी पीके ठाकुर भी मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर समर्थकों ने किया स्वागत।