संपर्क में जदयू के 70 72 विधायक : राजीव
जदयूके 70-72 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वे पर्दे के सामने नहीं आना चाहते हैं। कुछ ने मिलकर, तो कुछ ने फोन पर मुख्यमंत्री को समर्थन देने की बात कही हैं। सदन में वोटिंग के दौरान वे सभी मांझी के समर्थन में वोट करेंगे। ये बातें जदयू के बागी विधायक मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा नियुक्ति मुख्य सचेतक राजीव रंजन ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तीन महीने से अधिक सत्ता से दूर नहीं रह सकते हैं, इसलिए एक गरीब और महादलित मुख्यमंत्री को बेइज्जत कर निकालने की तैयारी में हैं। नीतीश को यह डर सताने लगा है कि कहीं उनके चारों तरफ मौजूद भ्रष्टाचारियों की फौज पर मांझी कार्रवाई शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि मैं मुख्य सचेतक के नाते तीन लाइन का व्हिप जारी करूंगा और उसका अनुपालन नहीं करने वाले विधायकों की सदस्यता जाएगी। जिस बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है, वह बैठक ही अवैध है। जदयू संविधान में विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं है।
कहा- नीतीश तीन महीने से अधिक सत्ता से बाहर नहीं रह सकते