- Hindi News
- पटना सरकारबनाने के लिए समय दें राज्यपाल : शरद यादव
पटना- सरकारबनाने के लिए समय दें राज्यपाल : शरद यादव
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा- राज्यपाल से मिलकर हमलोगों ने कहा कि नीतीश जदयू विधानमंडल दल के नेता हैं। उन्हें अतिशीघ्र सरकार गठन का समय तय कीजिए। महागठबंधन सदन में 24 से 48 घंटे के अंदर बहुमत सिद्ध कर देगा। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, निर्दलीय दुलाल चंद गोस्वामी, सीपीआई विधायक अवधेश राय के साथ सभी नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए तत्काल निर्णय लेने का राज्यपाल से अनुरोध किया।