पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना नीतीशकी सत्ता की बेचैनी ने खड़ा किया संवैधािनक संकट : अरुण

पटना- नीतीशकी सत्ता की बेचैनी ने खड़ा किया संवैधािनक संकट : अरुण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण कुमार ने कहा कि सत्ता में आने की बेचैनी में नीतीश कुमार ने बिहार को संवैधानिक संकट पर खड़ा कर दिया है। जनता ने जब उन्हें खारिज किया था, तब उन्होंने घोषणा की थी कि वे तब तक मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे जब तक जनता उनकी मजदूरी नहीं देगी। फिर महादलित को मुख्यमंत्री बनाकर वाहवाही लूटी थी। जब जीतन राम मांझी ने उनके रिमोट कंट्रोल से चलने से इनकार कर दिया, तो नीतीश कुमार ने उन्हें भी अपमानित कराकर खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार कर दिया।