पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल जनता पार्टी आई का गठन

नेशनल जनता पार्टी आई का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| नेशनलजनता पार्टी इंडियन का गठन सोमवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित सभा में किया गया। पार्टी के गठन की विधिवत घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संतलाल यादव ने की। मौके पर लोगों ने कहा कि आज की जो परिस्थिति है, इसमें किसी भी पार्टी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य की जरूरत है कि एक ऐसी पार्टी का गठन किया जाए ताकि सभी लोगों को समान न्याय मिल सके। सभा में उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान कुंवर खुर्शीद आलम और महासचिव रामेश्वर राय, बिहार प्रदेश के पार्टी सचिव अजय पासवान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शोमनाथ सिंह सहित सैकड़ों लाेग मौजूद थे।

नेशनल जनता पार्टी आई गठित करने के बाद संत लाल यादव उनके साथी हाथ उठा कर अभिवादन करते हुए।