- Hindi News
- प्रियंका कुमारी से चांदनी हारी, कैरम में सौरभ जीते
प्रियंका कुमारी से चांदनी हारी, कैरम में सौरभ जीते
पटना| बिहारकेंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूबी) के पटना कैंपस में वार्षिक खेलकूद के तहत सोमवार को शतरंज एवं कैरम खेलों का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग कैरम में कुमार सौरभ ने अमरजीत कुमार को हराया। वही महिला वर्ग में एमएससी प्रियंका कुमारी ने चांदनी कुमारी को हराया। शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुमार सौरभ ने कुमार सौरभ को हराया, जबकि महिला वर्ग में कुमारी कोमल ने मोनालिसा पर शानदार जीत दर्ज की।