पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनहोल कैचपिट खुले मिले, तो होगी कार्रवाई

मैनहोल कैचपिट खुले मिले, तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनहोल कैचपिट खुले मिले, तो होगी कार्रवाई

पटना¿ मैनहोलकैचपिट के ढक्कन गायब रहने या खुले रहने के लिए अब सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसा पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई होगी। गुरुवार को नगर आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कई मैनहोल कैचपिट ध्वस्त हो गया है। कई मैनहोल के ढक्कन गायब हैं। लोगों ने बताया कि ज्यादा बारिश होने के बाद ढक्कन हटाया गया था, जिससे कई ढक्कन टूट गए। आयुक्त ने कहा कि जरूरत हो तो नए ढक्कन लगाएं।