- Hindi News
- पैसे नहीं देने पर लगाया ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर, बच्चे की मौत
पैसे नहीं देने पर लगाया ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर, बच्चे की मौत
कमेटी करेगी जांच
पैसा मांगने की सूचना नहीं
बुधवार रात 10:30 बजे हुई मौत
पीएमसीएचमें सेप्टीसिमिया से पीड़ित रोशन कुमार नामक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि शिशु विभाग के एक कर्मचारी आॅक्सीजन का सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांग रहा था, नहीं देने पर उसने खाली सिलेंडर लगा दिया, जिससे रोशन की जान चली गई।
एफआईआरदर्ज
रोशनके चाचा राजेंद्र साव और मामा का कहना था कि सांस लेने में उसे दिक्कत हो रही थी। सिलेंडर लगाने की बात आई, तो कर्मचारी ने कहा कि पहले पैसे दो तब आक्सीजन का सिलेंडर लाऊंगा। हमलोग गरीब है इस वजह से पीएमसीएच में इलाज के लिए आए थे। पैसे नहीं दिए तो उसने खाली सिलेंडर लगा दिया और ऑक्सीजन मिलने से रोशन की मौत हो गई। पीरबहोर थानेदार निसार अहमद ने बताया कि पीएमसीएच के कर्मचारी सुभाष प्रसाद पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
रोशन की मौत के बाद विलाप करते उसके परिजन (बाएं)। रोशन (दाएं)। दोनों फोटो वीडियो क्लिप से ली गई है।
विभाग के हेड डॉ. निगम प्रकाश नारायण ने कहा कि साढ़े सात साल का रोशन मंगलवार को काफी गंभीर हालत में भर्ती हुआ था। उसे एडवांस स्टेज में यहां लाकर भर्ती कराया गया था। वह निमोनिया और सेप्टीसिमिया से पीड़ित था। बुधवार को उसके परिजनों को बता भी दिया गया था कि बच्चे की सांस अटक रही है। यदि परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कर्मचारी ने पैसे की मांग की थी, इसकी जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट देगी। दोषी पाए जाने पर आरोपित कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद ने गुरुवार को शिशु रोग विभाग के हेड डॉ. निगम प्रकाश नारायण को इस बाबत पत्र लिखा है। इसमें कहा कि वे इस घटना की पूरी जानकारी दें। वहीं, उपाधीक्षक ने कहा कि ऑक्सीजन के लिए कोई कर्मचारी पैसा मांग रहा है, तो यह गलत है। सभी विभाग वार्ड की दीवारों पर लिखा हुआ है कि किसी को पैसा दें। यदि कोई कर्मचारी पैसा मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत दें। पर, इस मामले में किसी ने कोई सूचना नहीं दी।
हालांकि, परिजनों के इस आरोप को अस्पताल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि आलमगंज का रहने वाले रोशन कुमार के पूरे शरीर में संक्रमण था। वह गंभीर हालत में