पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बनेंगे 4 पीपापुल

छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बनेंगे 4 पीपापुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुविधा

पटना | छठघाटों पर व्रतियों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पिछले वर्ष खतरनाक घोषित किए गए घाटों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिया गया है। अगर समय पर घाटों को दुरुस्त नहीं किया जा सका तो खतरनाक घाटों पर व्रतियों के जाने पर रोक रहेगी। ऐसे घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि छठ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में तय किया गया है कि कलेक्ट्रेट घाट पर दो पीपापुल का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों पीपापुल पर भीड़ के समय एक साथ आने जाने की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने कहा कि अर्घ देने जाने के समय दोनों पुल घाट तक जाने और अर्घ देने के बाद वापस लौटने के क्रम में यह व्यवस्था रहेगी।