- Hindi News
- बाढ़ से बिहार को मिलेगी 330 मेगावाट बिजली
बाढ़ से बिहार को मिलेगी 330 मेगावाट बिजली
सहूलियत
छहअक्टूबर को केंद्रीय विद्युत मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय बिजलीघर बाढ़ थर्मल पावर का उद्घाटन करेंगे। पहले उद्घघाटन की तारीख 27 सिंतबर तय की गई थी। इस बिजली घर के चालू होने से राज्य को 330 मेगावाट बिजली मिलेगी। स्टेज-2 के यूनिट-4 से सुपर क्रिटिकल तकनीक के जरिए 660 मेगावाट उत्पादन होगा, जिसमें 50 प्रतिशत बिजली बिहार को मिलेगी।
केंद्रीय बिजली घरों अभी राज्य को 1948 मेगावाट बिजली मिलती थी। एक सप्ताह पहले केंद्रीय सेक्टर के दादरी बिजलीघर से 180 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हुई है। बाढ़ थर्मल पावर के चालू होने के बाद राज्य को केंद्रीय सेक्टर से 2458 मेगावाट बिजली मिलेगी। हालांकि, राज्य को 3000 मेगावाट की जरूरत है। एनटीपीसी के बाढ़ के अफसरों ने कहा कि पिछले कई दिनों से इसी यूनिट को ट्रायल पर चलाया जा रहा था। उद्घाटन होने के बाद इसका कॉमर्शियल उत्पादन शुरू होगा।