पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं को बगैर पोल पेसू दे रहा है कनेक्शन

उपभोक्ताओं को बगैर पोल पेसू दे रहा है कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकट

शिविरमें नए कनेक्शन के लिए आवेदन देने वालों को बगैर पोल कनेक्शन मिल रहे हैं। नया कनेक्शन लेने के लिए दानापुर, पाटलीपुत्र, गर्दनीबाग एवं कंकड़बाग डिविजन के हजारों उपभोक्ताओं ने आवेदन दिया है। पेसू के मुताबिक पोल गाड़ने का काम पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। एनसी डिविजन एवं कंकड़बाग डिविजन का काम बीवी जी को दिया गया है, राजेंद्र नगर, बांकीपुर, गुलजारबाग, पटना सिटी, दानापुर, डाकबंगला, पाटलीपुत्रा, गर्दनीबाग डिविजन का काम पोली कैब कंपनी को सौंपा गया है। लापरवाही के कारण 10 माह बीतने के बावजूद पोल गाड़ने का काम दानापुर, पटलीपुत्रा एवं गर्दनीबाग डिविजन में शुरू नहीं हो सका। इस संबंध पेसू जीएम राजीव अमीत ने कहा कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत काम करने वाली कंपनी के पास सामान पूरा नहीं उपलब्ध होने के कारण देरी हो रही है।