राज्यकर्मियों का वेतन 26 से
पटना¿ दुर्गापूजाको लेकर राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सितंबर महीने का वेतन 26 तारीख से दिया जाएगा। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव जयंत कुमार सिंह ने विभागों के प्रधान सचिव सचिवों के साथ-साथ प्रमंडल आयुक्त, जिलाधिकारियों और कोषागार पदाधिकारियों को 26 सितंबर से वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।