पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें लिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें लिखें

Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-

दैनिकभास्कर

आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in

परई-मेल भी कर सकते हैं।

चीनी सैनिकों का रवैया चकित करनेवाला

Áचीनीराष्ट्रपति के आगमन के पूर्व चीनी सैनिकोँ का भारतीय क्षेत्र मेँ घुसना और राष्ट्रपति के भारत मेँ रहते ऐसे सैनिकोँ का वापस लौटना बेहद ही अपमानजनक है, चाहे वह भारत के लिए हो या फिर चीन के लिए। ऐसे भी चीनी राष्ट्रपति के लौटने के बाद भारत को कठोर कदम उठाना ही चाहिए, भारत के मान-सम्मान को बचाए रखने के लिए। चीनी सेना के इस रवैये से दक्षिण पूर्व के देश ही नहीँ, पूरे विश्व के देश भी अंचभित है। इस घटना के बाद भारतीय मीडिया का बेहद संतुलित रिपोर्टिग बहुत ही सराहनीय है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चीनी सेना पर चीन के शासकोँ का नियंत्रण नहीं है और यह ले- देकर पूरे महाद्व‌ीप के लोगोँ को तनाव मेँ रहने पर मजबूर करता रहेगा।

शंकरप्रसाद, ई-मेलसे।

विकलांगोंसे अधिक शुल्क

Áविकलांगों को बिहार में बिहार एसएससी, बीपीएससी, पीएचडी टेस्ट, लॉ, सचिवालय सहायक आदि परीक्षा शुल्क शतप्रतिशत देना पड़ रहा है। जबकि, इन परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क अब तक एक चौथाई ही लगता था। यह विकलांगों के साथ मजाक है। इस पर सरकार ध्यान दे, क्योंकि कई विकलांग छात्र परेशान हो रहे हैं। दूसरी बात यह है कि विकलांगों को सबसे अंत में दाखिला मिलता है। जिससे कई कक्षाएं छूट जाती हैं। सरकार से निवेदन है कि इसे गंभीरता से ले।

-सौरभ कुमार, कंकड़बाग,पटना।

मंत्रीका बयान दुखद

Áराज्यकेस्वास्थ्य मंत्री का यह कहना कि एक-दो करोड़ का घोटाला, घोटाला नहीं होता, बेहद अफसोसजनक है। क्या सरकार चाहती है कि अपबों-खरबों का घोटाला हो? मंत्री जी एक करोड़ रुपए भी जनता की गाढ़ी कमाई के हैं।

प्रसिद्धकुमार, ई-मेलसे।

आपकी चिट्ठी