पटना| पाटलिपुत्रस
बॉल बैडमिंटन आज से
पटना| 21वींराज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार को होगी। सचिव गौरी शंकर ने बताया कि किलकारी भवन में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना टीम की घोषणा कर दी गई है। बालक वर्ग में अभिषेक, विकास, अमन, ओमप्रकाश, रोहित, विकास कुमार का चयन किया गया है। बालिकाओं में अंकिता, मधु, पूजा, मनीषा, अनामिका, सोनल नीति शामिल हैं।
पटना| पाटलिपुत्रस्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में डी-लाइसेंस सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। पांच दिवसीय कोर्स के अंतर्गत ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के ग्रास रूट लेवल पर फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के अभियान के तहत राज्य के 17 पुरुष, 13 महिला खिलाड़ियों के अलावा 12 वर्ष तक के बालकों को फुटबॉल के तननीकी गुर सिखाए जा रहे हैं। बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इिम्तयाज हुसैन की देखरेख में आयोजित कोर्स में कोच शांतनु घोष भाग ले रहे हैं।
फुटबॉल सर्टिफिकेट कोर्स में शामिल खिलाड़ी।